शिक्षा

By

शिक्षा शब्द संस्कृत की ‘शिक्ष’ धातु से बना है जिसका अर्थ होता है सीखना या सिखाना | शिक्षा में ज्ञान , उचित आचरण और तकनीकी दक्षता आदि शामिल है | शिक्षा व्यक्ति की आंतरिक शक्तियों को बाहर की तरफ लाने के लिए प्रेरित करती है | हम यह भी कह सकते है की शिक्षा ही जीवन को चलाती  है | यह किसी व्यक्ति को न केवल ज्ञान देती है अपितु उसे बोलना, चलना एवं व्यवहार करना सिखाती है | मनुष्य अपने जन्म से लेकर जीवनपर्यन्त जिन अनुभवों से कुछ भी सीखता है मेरे अनुसार वे सभी शिक्षा है | शिक्षा को जीवन से अलग नहीं किया जा सकता है | यदि प्रगति ही जीवन है तो शिक्षा इस प्रगति को  उचित दिशा एवं नियंत्रण प्रदान करती है | यदि हम जीतते है तो सफलता मिलती है और हारते है तो अनुभव ; और मेरी नजर में ये दोनों ही शिक्षा है |             

Powered by Vivvo CMS from SIPL.NET